Crime news: शादी में खर्च से बचने के लिए सौतेली मां और पिता कर दी बेटी की हत्या‚ नहर में मिला शव


Bihar news: बिहार में भोजपुर जनपद से सौतेले मां और सगे बाप ने नाबालिक बेटी की हत्या करके शव को नहर में फेंक दिया। किशाेरी के मामा की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी माता-पिता को गिरफ्तार [Arrested] करते हुए लड़की का शव बरामद कर लिया है। रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली ये घटना भोजपुर के अजीमाबाद थाना क्षेत्र के भीमपुरा गांव की बताई जा रही है।
पुलिस को दी गई तहरीर में मृतका किशोरी के मामा ने बताया कि उनकी बहन की कुछ समय पहले मौत हो चुकी है। जिसके बाद बहनोई ने दूसरी शादी कर ली थी। अब उनकी बहन की इकलौती लड़की [14 वर्ष] बड़ी हो गई थी तो बहनोई और उसकी दूसरी पत्नी को लड़की की शादी का डर सताने लगा था। इसके चलते दोनाें ने एक अन्य युवक के साथ मिलकर भांजी की हत्या कर दी।
मामा की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मृतक किशोरी के माता-पिता सहित तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मृतका के मामा ने यह भी बताया कि बच्ची के सगे पिता और सौतेली मां ने ही उसकी हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए शव को नहर में फेंक दिया। यह भी आरोप है कि दोनों अक्सर बच्ची को प्रताड़ित किया करते थे।
पुलिस ने बताया है कि मृतक किशोरी का नाम दिव्या कुमारी था। वह अपने पिता सोनू कुमार राय के साथ रहती थी। युवती की मां की मौत हो चुकी थी जिसके बाद पिता सोनू कुमार राय ने दूसरी शादी कर ली थी। बताया जा रहा है कि शादी के बाद से ही सौतेली मां और पिता बच्ची को प्रताड़ित किया करते थे। वही किशोरी भी अब शादी के लायक हो रही थी तो दोनों को उसकी शादी में खर्च करने का भय सता रहा था जिसके चलते दोनों ने बच्ची को मौत के घाट उतार दिया।
यह भी पढ़ें- अमरोहा: अपने बेटे की बलि दो तब मिलेगा घर मे छुपा खजाना, 2 लाख ठगने के बाद बोला तांत्रिक