महाराष्ट्र: नासिक में ट्रक और बस की भीषण भिडंत में 7 महिलाओं सहित 10 की मौत, कई घायल

महाराष्ट्र: नासिक के नासिक-शिरडी हाईवे पर शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार बस और ट्रक के बीच टक्कर हो गई। इस भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हुए हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने हादसे में मारे गए लोगों की मौत पर शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिवारों को पांच-पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। साथ ही सीएम ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं।

जानकारी के मुताबिक, हादसा सुबह करीब सात बजे एक निजी बस ठाणे जिले के अंबरनाथ से शिरडी की तरफ जा रही थी। इसी दौरान नासिक की सिन्नार तहसील क्षेत्र में पथारे के पास बस की ट्रक से भीषण टक्कर हो गई। इस भीषण भिडंत में सात महिलाएं, दो बच्चे और एक पुरुष की मौत हो गई, जबकि हादसे में 25 से 30 यात्रियों के घायल होने की खबर है। 

घायलों को सिन्नार के स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां कुछ घायलों की हालत गंभीर बनी होने के कारण मृतकों की संख्या बढ़ने का अंदेशा है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने घटना पर शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों  को पांच पांच लाख रूपये की अनुग्रहित राशि देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को जांच के आदेश दिए है।

Leave a Reply