महिला सिपाही के साथ स्विमिंग पूल में मस्ती कर रहे थे CO साहब‚ Video वायरल होने पर दोनों निलंबित


राजस्थान: उत्तर प्रदेश के उन्नाव में पिछले दिनों CO कृपाशंकर कनौजिया और महिला सिपाही होटल में रंगरलिया मनाते हुए पकड़े गए थे‚ जिसके बाद शासन ने कार्रवाई करते हुए सीओ कृपाशंकर कनौजिया को निलंबित कर दिया था। अब एक ऐसा ही मामला राजस्थान के अजमेर जनपद से सामने आया है। अजमेर के तैनात ब्यावर में तैनात सीओ हीरालाल सैनी और एक महिला सिपाही का अश्लील वीडियो वायरल हुआ है।
वीडियो सामने आने के बाद पूरे पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। डीजीपी ML लाठर ने कार्रवाई करते हुए CO हीरालाल सैनी को निलंबित कर दिया है। वायरल वीडियो में सीओ साहब एक महिला सिपाही के साथ स्विमिंग पूल में रंगरलिया मनाते हुए नजर आ रहे हैं। खास बात यह है कि महिला सिपाही के पति ने इस मामले में नागौर के चितावा थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की थी।
सोशल मीडिया पर CO हीरालाल सैनी और महिला सिपाही का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है‚ जिसके चलते अजमेर पुलिस प्रशासन को भारी शर्मिंदगी का सामना करना पड़ रहा है। मामला सामने आने के बाद डीजीपी ने एक्शन लेते हुए CO हीरालाल सैनी के साथ-साथ महिला सिपाही को भी सस्पेंड कर दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार महिला सिपाही के पति ने थाने में तहरीर देते हुए बताया है कि 7 मई 2001 को उसकी शादी नागौर जनपद की रहने वाली युवती से हुई थी। 2008 में उसकी पत्नी का सिलेक्शन राजस्थान पुलिस में हो गया था। दोनों का एक 6 साल का बेटा भी है। शिकायत में बताया गया है कि अजमेर जिले के ब्यावर में तैनात पुलिस उपाधीक्षक के उसकी पत्नी के साथ नाजायज संबंध हैं।
महिला सिपाही ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लगाया था वीडियो
हैरानी की बात यह है कि जिस वीडियो में CO हीरालाल सैनी और महिला सिपाही एक साथ स्विमिंग पूल में अश्लील हरकतें करते हुए नजर आ रहे हैं। उस वीडियो को खुद महिला सिपाही ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लगाया हुआ था। वायरल वीडियो 13 जुलाई 2021 का बताया जा रहा है। वीडियो में सीओ और महिला सिपाही के साथ उसका 6 साल का बेटा भी है। यह वीडियो करीब 2 मिनट 38 सेकंड का बताया जा रहा है।
वीडियो वायरल होने के बाद डीजीपी एमएल लाठर ने 8 सितंबर को जांच का आदेश जारी करते हुए CO हीरालाल सैनी और महिला सिपाही को निलंबित कर दिया है। बताया जा रहा है कि निलंबन के दौरान सीओ हीरालाल सैनी मुख्यालय जयपुर से अटैच रहेंगे। हीरालाल सैनी पिछले कई साल से ब्यावर जनपद में ही तैनात थे।
आपको बता दें कि जुलाई 2021 में ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के उन्नाव जनपद से सामने आया था जहां तैनात शिव कृपा शंकर कनौजिया एक महिला सिपाही के साथ होटल में रंगरलिया मनाते हुए पकड़े गए थे। इस खबर का लिंक हमने नीचे दिया है जहां से आप इसे पूरी पढ़ सकते हैं।
यह भी पढ़ें- UP: महिला सिपाही के साथ रंगरलिया मनाने होटल पहुंचे CO साहब‚ खुलासा होने पर किए गए निलंबित
यह भी पढ़ें- UP: प्रेमी से शादी न हाेने की वजह से महिला सिपाही ने किया Suside