UPTET 2021 Update: प्रशासन के दावे फेल‚ एग्जाम से पहले ही लीक हुआ UP टीईटी का प्रश्नपत्र‚ रद्द की गई परीक्षा


UPTET 2021 Cancelled: प्रशासन की लाख कोशिशों के बावजूद भी रविवार को यूपीटेट परीक्षा (UPTET 2021) का प्रश्नपत्र वॉट्सऐप पर लीक हो गया। प्रशासन ने यूपी टेट परीक्षा पेपर (exam leak) लीक होने के बाद पूरी परीक्षा को ही रद्द कर दिया है। वहीं परीक्षा रद्द होने के बाद लाखों कैंडिडेट्स काे निराशा का सामना करना पड़ा है।
आपको बता दें कि आज यानि 28 नवंबर दिन रविवार को उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) का पहला पेपर सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दूसरा पेपर दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किया जाना था। परीक्षा में नकल की रोकथाम के लिए प्रशासन ने कड़ी तैयारियां भी की हुई थी। बावजूद इसके सारे दावे फेल साबित हुए और पेपर लीक हो गया।
दर्जनों लोग गिरफ्तार
पेपर लीक की खबर सामने आने के बाद यूपी STF ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूरे राज्य में छापेमारी की है। पुलिस ने मेरठ‚ गाजियाबाद और प्रयागराज से कई लोगों गिरफ्तार किया है। मेरठ एसटीएफ ने 3 लोगों को शामली से गिरफ्तार किया है। इन लोगों से पूछताछ की जा रही है।
पकड़े गए लोगों में मनीष उर्फ मोनू पुत्र देवेंद्र मलिक‚ रवि पुत्र विनोद कांधला एवं धर्मेंद्र पुत्र कुंवर पाल बताए जा रहे हैं। इसके अलावा लखनऊ से 4‚ अयोध्या से 2‚ कौशांबी से 1‚ और प्रयागराज से 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
आपको बता दें कि रविवार को यूपी टेट का एग्जाम आयोजित किया गया था। इसमें पहला पेपर कक्षा 1 से 5 के लिए सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होना था। इसके अलावा कक्षा 6 से 8 तक के लिए दूसरा पेपर 2:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक किया जाना था। इस परीक्षा में करीब 13‚52‚086 कैंडिडेट शामिल होने वाले थे।
एक महीने बाद हो सकती परीक्षा
सूत्रों से जानकारी मिल रही है कि अब यह परीक्षा करीब एक महीने बाद आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को दोबारा परीक्षा में शामिल होने के लिए कोई फीस जमा नहीं करनी होगी। इसके लिए उम्मीदवारों को updeled.gov.in पर नया नोटिफिकेशन चेक करना होगा।