Tokyo Olympics 2020 में देश को मेडल दिलाने वाले खिलाड़ियों को Xiaomi गिफ्ट करेगी Mi 11 Ultra मोबाइल


Tokyo Olympics 2020: टोक्यो ओलंपिक में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर भारत को गोल्ड मेडल दिलाने वाले नीरज चोपड़ा पर इनामों की बरसात हो रही है। कई राज्यों की सरकारों ने नीरज चोपड़ा को करोड़ों रूपए नकद पुरूष्कार देने का ऐलान किया है। अब मशहूर मोबाइल कंपनी Xiaomi इंडिया ने नीरज चोपड़ा सहित सभी ओलंपिक विजेता खिलाड़ियों को Mi 11 Ultra स्मार्ट फोन गिफ्ट करने की घोषणा की है।
Xiaomi इंडिया के एमडी मनु जैन ने अपने ट्विटर हैंडल से खुद इस बारे में ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि ओलंपिक में पदक जीतने के लिए जो धैर्य और समर्पण लेता है Xiaomi उसे महत्व देती है। उन्होने कहा है कि इसलिए Xiaomi इंडिया ने मेडल जीतने वाले सभी भारतीय खिलाड़ियों को धन्यवाद के तौर पर Mi 11 Ultra स्मार्ट फोन गिफ्ट करने ऐलान किया है।
आपको बता दें कि भारत ने टोक्यो ओलंपिक में कुल 7 मेडल जीते हैं। जिसमें एक गोल्ड मेडल‚ 2 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज मेडल शामिल है। मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को राज्य सरकारें कई बड़े नामों की घोषणा कर चुकी हैं। गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा को अब तक कुल 9 करोड रुपए नगद पुरस्कार देने की घोषणा हो चुकी है। हरियाणा सरकार ने उन्हे वन क्लास अधिकारी की नौकरी देने का भी ऐलान किया है।
रजत पदक जीतने वाली मीराबाई चानू को भी मणीपुर राज्य सरकार ने ASP की नौकरी देने का ऐलान किया है। खुद मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने चानू को नौकरी देने का आश्वासन दिया है। इसके अलावा उन्हे एक करोड़ रूपए नकद पुरूष्कार देने की भी घोषणा की गई है। मीराबाई चानू ने वेटलिफ्टिंग में महिला 49 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक हासिल किया है।
यह भी पढ़ें- गोल्ड मेडल जीतने के बाद नीरज चोपड़ा पर पैसों की बारिश, कई सरकारों ने किया यह ऐलान